फायर ब्रिगेड वाहन रेलिंग से टकराया, बड़ा हादसा टला

उज्जैनः शिप्रा के बड़े पुल पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी सामने आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, हालांकि किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कार सामने आने पर चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे दमकल वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से जा भिड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सुरक्षित रूप से सड़क पर लाया गया।