कुरुक्षेत्र में आराध्या सैनी का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : साहिबज़ादा बाबा अजीत सिंह गुरमति विद्याला डांनसीवाल सिंह वेलफ़ेयर सोसाइटी, माहिलपुर, गढ़शंकर चब्बेवाल द्वारा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से, गुरुद्वारा शहीदां लदेवाल, माहिलपुर में 3 महीने का गतका प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर मैनेजर भूपिंदर सिंह, जत्थेदार लखवीर सिंह डांनसीवाल और जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने बताया कि आने वाले भविष्य को देखते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षित रखने में सक्षम बनाने हेतु संगतों की मांग पर यह पहल शुरू की गई है। वर्तमान समय की यही मांग है कि दुनियावी शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा और शस्त्र विद्या भी अनिवार्य हो। लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी शस्त्र विद्या सीखना आवश्यक है। इसलिए बच्चों को जत्थेदार लखवीर सिंह डांनसीवाल एवं लड़कियों को तरनप्रीत कौर खालसा के साथ दिलप्रीत कौर, हर्षदीप कौर और शीतल कौर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर तरलोचन सिंह सकरूली, परमजीत सिंह मेघोवाल, हरबंस सिंह सरहाला, गुरजिंदर सिंह सरहाला, जगमोहन सिंह हवेली, रणवीर सिंह सक्खर, दविंदर सिंह बाहोवाल, अर्शवीर सिंह खालसा, सुरजीत सिंह गिल, जसपाल सिंह खानपुर, मनबीर सिंह चंबलां, सतनाम सिंह नंगल, रविंदर सिंह नोनां भूनो, परमजीत सिंह पम्मा बाहोवाल, इकबाल सिंह जंडियाला, प्रिंस सिंह जंडियाला, मलकीत सिंह कटारियां, अमरजीत सिंह खुशवंत सिंह मेघोवाल, दलवीर सिंह बब्बू बैंस, गुरमुख सिंह सोढी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।