कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा आराध्या सैनी ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए सेकेंड रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की। गत रविवार चंडीगढ़ में आयोजित अबेकस प्रतियोगिता में, जिसमें मस्तिष्क में उपकरण की कल्पना कर बड़ी से बड़ी गणनाओं को सेकंडों में हल करना होता है, लगभग 500 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता यूसीएम कंपनी द्वारा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के कई स्तरों पर प्रशिक्षण एवं मुकाबले हुए, जिनमें आराध्या सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनरअप का स्थान प्राप्त किया।
आराध्या सैनी अपने माता-पिता के साथ विद्यालय पहुँचीं, जहाँ उनका स्वागत विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रंजना शर्मा व संचालक विपिन कुमार द्वारा किया गया।
आराध्या के पिता जय राम सैनी, जो एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं, ने विद्यालय का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी बड़ी पुत्री भी इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं, जो वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। विद्यालय के संचालक विपिन कुमार ने परिवार को हर स्तर पर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा आराध्या सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।