लुधियाना: डीएवी पब्लिक स्कूल, पक्खोवाल रोड में सोमवार को कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर्कक्षीय आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावी ढंग से विचार व्यक्त करने की क्षमता विकसित करना था।
फाइनल राउंड में विभिन्न सेक्शनों के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विषय अंग्रेजी की मेन कोर्स बुक की यूनिट्स हेल्थ एंड मेडिसिन, एजुकेशन, एनवायरनमेंट और नेशनल इंटीग्रेशन पर आधारित थे। प्रतिभागियों को मौके पर ही विषय दिए गए और उन्हें एक से दो मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने थे।
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रवाह, विषय की समझ और प्रभावी वाचन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने उनकी त्वरित सोच, आलोचनात्मक क्षमता और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को निखारने का अवसर दिया।
प्रधानाचार्या डॉ. अनुराधा भाटिया ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और आलोचनात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें वास्तविक जीवन में प्रभावी संवाद के लिए तैयार करती हैं।
प्रतियोगिता में इनायत पाहवा (X-G) ने पहला, तसीम अग्रवाल (X-C) ने दूसरा और खनक पठानिया (X-H) ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रेया जिंदल (X-F) को सांत्वना पुरस्कार मिला।