एसीबी ने भ्रष्टाचार मामले में दो लोगों को दबोचा

हिसार: Hisar में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से जमीन से जुड़े एक काम के बदले अवैध रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार ने ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसकी माता के नाम हिसार की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक प्लॉट है, जिस पर ऋण लेने के लिए म्यूटेशन करवाना आवश्यक था। आरोप है कि म्यूटेशन प्रक्रिया पूरी करने के बदले आरोपी कुलदीप सिंह ने पटवारी सुभाष की ओर से एक हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने मंगलवार काे जाल बिछाया और आरोपी कुलदीप सिंह को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।