गिरफ्तार आरोपियों से 7 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई/इंस्पेक्टर रमनदीप कौर

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : राज्य सरकार के दिशा निर्देशों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में समाज विरोधी अनसरो के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत पुलिस जिला प्रमुख संदीप कुमार मलिक, डी एस पी गढ़शंकर दलजीत खख थाना प्रभारी माहिलपुर इंस्पेक्टर रमनदीप कौर के आदेशो पर ए एस आई रछपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव टूटोमजारा के समीप ड्यूटी पर थे तो उन्हें सूचना मिली के श्रेत्र में मोटरसाइकल चोरी करने वाले साहिल उर्फ शा पुत्र विक्रमजीत विवेक उर्फ बब्बू पुत्र मनोज कुमार,वंश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव विलरों, हरिंदर सुमन उर्फ इंदर पुत्र निर्मल दास निवासी वार्ड नंबर 13 मोहल्ला जोड़ा गढ़शंकर अलग अलग दो मोटरसाइकिलों पर घूम रहे है अगर उनकी तलाश की जाए तो वह लोग चोरी शुदा मोटोसाइकिलों सहित गिरफ्तार हो सकते है पुलिस की ओर से तुरंत कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद कर अगली पूछ ताश की जा रही है.