हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार नशे के मामलों पर काबू पाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसी अंतर्गत श्री संदीप कुमार मालिक IPS, सीनियर पुलिस कप्तान, हुशियारपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के मार्गदर्शन में और श्री दलजीत सिंह खक्क, P.P.S., उप कप्तान पुलिस, गढ़शंकर की सहायता से इंस्पेक्टर रमनदीप कौर, मुख्य अधिकारी थाना माहिलपुर, दिनांक 17.05.2026 को गश्त और चेकिंग के संबंध में अड्डा रामपुर झंजोवाल में मौजूद थीं। तब मुखबिर ने सूचना दी कि दलजीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र हरणाम सिंह, निवासी चक नारियल, थाना माहिलपुर, जिला हुशियारपुर, अपने घर में डोडा चूरा पोस्त बेचने का कारोबार करता है।
मौके पर जाकर शिकायत के अनुसार दलजीत सिंह उर्फ मंगा पुत्र हरणाम सिंह, निवासी चक नारियल, थाना माहिलपुर, जिला हुशियारपुर के घर पर छापामारी करके वहां से कुल 10,000/- रुपये की ड्रग मनी और 12 किलो 708 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद कर मुकद्दमा दर्ज किया गया। मामले की और गहनता से पूछताछ की जा रही है।