हड़ताल टली, ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ समझौते के संकेत
पंजाब: पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है। 20 मई को संगरूर में शुरू होने वाली पीआरटीसी कर्मियों की हड़ताल टल गई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री हरपाल सिंह चीमा से हुई पीआरटीसी कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
यह दावा मीटिंग के प्रधान ने किया। उन्होंने बताया कि चीमा की यह पहली मीटिंग थी। कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए पर्सोनल विभाग से डेटा मंगवाने के लिए कहा गया है। खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। संगरूर जेल में बंद पड़े मुलाजिमों को छुड़ाने पर भी सहमति बनी है।
जल्दी ही सरकार की तरफ से एप्लीकेशन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की आचार संहिता लगी है। ऐसे में दोबारा 30 और 31 मई को मीटिंग होगी।