Gurugram: पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई। इस दौरान कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उन स्थानों पर की गई जहां लंबे समय से अवैध कब्जे और अनधिकृत निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को हटाया गया।
पुलिस की ओर से अवैध कब्जा करने वाले अपराधी इंद्रजीत निवासी गांव बादशाहपुर को चिन्हित किया गया। आरोपी अवैध वसूली, एक्सप्लोसिव एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। आरोपी की जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी इंद्रजीत द्वारा लगभग 150 वर्ग गज जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ था। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।