लुधियाना: DGFT (डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड) कार्यालय में FICCI Flo की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्यात (Exports) को बढ़ावा देने और उससे जुड़े लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि भारत के लिए विदेशी व्यापार अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और निर्यात के माध्यम से न केवल देश की आय बढ़ती है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। अधिकारियों ने उद्यमियों और व्यापारियों को सरकार की विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी, जिनका लाभ लेकर वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।
DGFT अधिकारियों ने कहा कि निर्यातकों को आसान प्रक्रिया, डिजिटल सेवाओं और विभिन्न स्कीमों के माध्यम से सहयोग दिया जा रहा है ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें। साथ ही FICCI प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को भी अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे भी विदेशों में अपने उत्पाद भेज सकें।
बैठक में यह भी जोर दिया गया कि गुणवत्ता, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करके भारतीय उत्पादों की मांग विश्व स्तर पर और बढ़ाई जा सकती है। .