राजधानी में विकास कार्य शुरू, आशीष सूद ने संभाली कमान

नई दिल्ली: राजधानी में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कहा कि 30.17 लाख की लागत से ए-2 ब्लॉक में विभिन्न सड़कों और बैंक लेन निर्माण कार्यों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, असालतपुर जनकपुरी में 71.85 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण एवं बाउंड्री वॉल जैसे महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छता और मजबूत आधारभूत ढांचे के माध्यम से क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास और जनसुविधाओं के नए आयाम स्थापित कर रही है।