देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अवैध धर्मांतरण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जबरन या लालच देकर धर्मांतरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों पर नजर रखें और कानून के तहत तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाया है, ये इसलिए बनाया गया है कि थारू राणा बुक्सा जनजाति की संस्कृति सुरक्षित रहे, सनातन के रक्षक रहे महाराणा प्रताप के वंशज उनको मानने वाले अपनी संस्कृति से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि आपकी संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारी सरकार आपकी संस्कृति बचाने और संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।
धामी ने फिर दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड में हरि नीली चादर डाल कर सरकार की भूमि कब्जा करने का षडयंत्र रचा जा रहा था, सरकार लैंड जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है, अब तक 12 हजार एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई है। थूक जिहाद, लव जिहाद यहां नहीं चलेंगे।