देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, विभिन्न जिलों में तैनात उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31 पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल, नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंहनगर तथा सुमित पाण्डे को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है।
इसी प्रकार अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल, आशीष जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार और विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तैनात किया गया है। विमल रावत को उधमसिंहनगर से 31 पीएसी रुद्रपुर, नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून और निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत भेजा गया है। इसके अलावा तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून और अखिलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंहनगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।