हिसार: हिसार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने आधिकारिक वाहन काफिले को कम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह कदम ईंधन बचत और सादगी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार की ओर से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिए जाने के बाद मंत्री ने यह पहल की।
उनके इस फैसले को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम जनता को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी।
रणबीर गंगवा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग तथा सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की है। इसी भावना के अनुरूप उन्होंने यह कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और सादगी की नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है, जिससे प्रेरित होकर वे भी जनहित में ऐसे सकारात्मक निर्णय लेते रहेंगे।ज्ञात रहे कि इससे पहले भी प्रदेश के कई मंत्री अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं वहीं कई मंत्रियों ने साइकिल से या पैदल चलकर प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात किया।