लुधियाना: लुधियाना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के छात्र अगस्त्या सहगल ने CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 97.07 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्कूल में दूसरा तथा पूरे जिले में तीसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
अगस्त्या की इस उपलब्धि से स्कूल में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रिंसिपल एवं शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अगस्त्या शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने पूरे वर्ष पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
अगस्त्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार, बल्कि स्कूल का भी गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन ने आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।