लुधियाना: लुधियाना स्थित रैडिसन ब्लू में “एमएसई-स्पाइस योजना एवं एमएसएमई के ग्रीन ट्रांजिशन” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम FICCI द्वारा FICO तथा Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें 150 से अधिक उद्यमियों ने भाग लेकर सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को एमएसई-स्पाइस योजना सहित ग्रीन ट्रांजिशन से संबंधित विभिन्न सरकारी पहलों की जानकारी प्रदान करना था। सत्र के दौरान योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड तथा आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सस्टेनेबिलिटी, ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में Vinamra Mishra, Pankaj Jha सहित SIDBI एवं IFCI के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Gurmeet Singh Kular ने कहा कि आने वाले समय में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ तकनीक और सतत विकास पर निर्भर करेगी। उन्होंने सौर ऊर्जा को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और उद्यमियों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को उद्योग जगत के लिए उपयोगी और भविष्योन्मुखी पहल के रूप में सराहा गया।