नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : कल संयुक्त किसान मोर्चे की अपील पर तानाशाह केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के अधिकारों पर हो रहे लगातार डाकों और भाखड़ा-बियास मैनेजमेंट बोर्ड समेत पंजाब यूनिवर्सिटी व पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के माध्यम से केंद्रीय शासन को शांतिपूर्ण रोष मार्च करके ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसानों और आंदोलन समर्थकों व नेताओं पर चंडीगढ़ प्रशासन व पुलिस द्वारा बिना वजह लाठियों से पिटाई की गई और आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें चलाई गईं। जिसके कारण कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए और पुलिस द्वारा हुई धक्का‑मुक्की के दौरान पगड़ी तक फेंकी और अपमानित करने के बाद गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया।

इन क्रूर कृत्यों के विरोध में आज इलाका माहिलपुर-चबेवाल के संयुक्त किसान मोर्चे के समूचे समर्थकों ने तानाशाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के पुतलों को जलाकर विरोध जताया तथा जमकर नारेबाजी की। बुज़ुर्ग किसान नेता राजा सर्वदयाल सिंह (माहिलपुर), तलविंदर सिंह हीर (नंगल खिलाड़ियाँ), जिला प्रचार सचिव भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह पाली की अगुवाई में किए गए इस रोष प्रदर्शन में केवल कृष्ण बिल्ला, जुझार सिंह, गगनदीप सिंह, कुलवीर सिंह, जसवीर सिंह आदि समेत कई साथियों ने हिस्सा लिया और अत्याचारी सरकारों की पंजाब-विरोधी सोच की कड़ी निंदा करते हुए आने वाले समय में पंजाब को तबाह करने वाले शासनकर्ताओं का डटकर विरोध करने और उन्हें सबक सिखाने का प्रण लिया।