नई दिल्ली: नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि छात्रों पर बढ़ते दबाव और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
भारद्वाज ने कहा कि अब विभिन्न हिस्सों से ऐसी ही घटनाओं की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त और ठोस कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी मामूली प्रोफेसर को गिरफ्तार कर उसे पूरे मामले का “मास्टरमाइंड” बताना बिल्कुल गलत है। असली मास्टरमाइंड पर्दे के पीछे काम करने वाले शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग हैं।
आआपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को हमारे युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि अब से किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा।
सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह युवाओं से अपील करे कि वे ऐसे कठोर और जीवन समाप्त करने वाले कदम न उठाएं।