वॉकाथॉन के जरिए मनाया गया आकाशवाणी का स्थापना दिवस

चंडीगढ़ (अशोक सहगल) : आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी चंडीगढ़, दूरदर्शन, पत्र सूचना कार्यालय (PIB), सीसीडब्ल्यू सहित विभिन्न संस्थानों के 200 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वॉकाथॉन को सुमीत गोयल, डीडीजी एवं क्लस्टर हेड, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विकास भट्ट, निदेशक (इंजीनियरिंग); श्रीमती पूनम अमृत सिंह, प्रोग्राम हेड, आकाशवाणी; अश्वनी कुमार, न्यूज़ हेड AIR; सुश्री आकांक्षा सक्सेना, न्यूज़ हेड DDK; प्रीतम सिंह, निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़; श्रीमती मीनाक्षी कालिया, एडीपी, आकाशवाणी; तथा अश्वनी कुमार, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न सहयोगी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वॉकाथॉन को आम नागरिकों से भी अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। प्रातः भ्रमण करने वाले अनेक लोगों तथा आकाशवाणी के पुराने श्रोताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए आकाशवाणी से जुड़ी अपनी पुरानी यादें एवं अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।