पवन शर्मा ने सरकार से टैक्स कम करने की अपील की

लुधियाना (अशोक “राही”) : देश की राजनीति में अपनी अलग सोच का दावा करने तथा काफी हद तक 300 यूनिट बिजली बिल माफी, महिलाओं की बस टिकट मुफ्त, मोहल्ला क्लिनिक जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करके (जिसकी हमारी नई राजनीतिक पार्टी National Justice Party of India भी प्रशंसा और समर्थन करती है) पूरे देश की राजनीतिक पार्टियों की सोच बदलने का काम किया गया है।

आज मैं, पवन शर्मा, Aam Aadmi Party के सुप्रीमो Arvind Kejriwal और Bhagwant Mann को मीडिया के माध्यम से यह चुनौती भेज रहा हूँ कि वे आम आदमी की पार्टी होने के अपने दावे को सच साबित करके दिखाएँ और पेट्रोल, डीज़ल सहित आवश्यक वस्तुओं पर वैट दर को आधा कर दें।

एक और ज़रूरी तथा महत्वपूर्ण देशहित का मुद्दा! मेरी यह बात सभी राज्यों की गैर-भाजपा सरकारों के लिए है — चाँदी, सोने और अन्य धातुओं पर वैट दर आधा प्रतिशत कर दी जाए। विदेशी ताकतें, जिन्होंने हमसे “सोने की चिड़िया” कहलाने का गौरव छीना था, आज हमारे बचे-खुचे पंख भी नोचने के लिए तैयार बैठी हैं। फिर यह मत कहना कि National Justice Party of India ने पहले से आगाह नहीं किया था!

हम चेतावनी दे सकते हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं कर सकते क्योंकि सत्ता आपके हाथ में है। इंसाफ का तराजू आपके हाथ में है। अब देखना यह है कि आप फैसला किसके हक में करते हैं — देश के करोड़ों आम लोगों के हक में या उन खास लोगों और मुट्ठीभर विदेशी ताकतों के प्रतिनिधियों (काले अंग्रेजों) के हक में!

फैसला आपके हाथ में है। हम भी देख रहे हैं और हमारे साथ लगभग 150 करोड़ देशवासी भी इंसाफ और नेशनल जस्टिस के लिए आपकी ओर देख रहे हैं। अब इंतजार आपके न्याय का है।
Bhagwant Mann जी —
“तेरी महफ़िल में किस्मत आज़मा कर हम भी देखेंगे!”