CSR पहल के अंतर्गत छात्राओं को 51 साइकिलें भेंट

पानीपत (निर्मल सिंह) : इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, पानीपत रिफाइनरी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददलाना में कक्षा छ: से नौवीं कक्षा तक पढ़ने वाली 51 जरूरतमंद छात्राओं को साईकिल वितरित की है।

गांव ददलाना के सरपंच प्रतिनिधि चरणजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत दूर दराज से शिक्षा ग्रहण करने वाली जरूरतमंद छात्राओं को साईकिल की है। स्कूली छात्राओं को विद्यालय में आने-जाने रास्ता सुगम हो गया है। अब स्कूली छात्राएं के आने जाने के समय में काफी बचत होगी। और स्कूली छात्राओं की पढ़ाई में भी कोई व्यवधान नहीं पड़ेगा।

सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को साईकिल वितरित करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि चरणजीत राणा ने रिफाइनरी प्रबंधन का आभार जताया है।

साईकिल वितरण समारोह में सरपंच प्रतिनिधि चरणजीत राणा, मुख्य महाप्रबंधक ओमप्रकाश, विवेक शर्मा, मा.भगवान दास, पुरषोत्तम शर्मा, शमशेर राणा, कुलदीप राणा , जानी राणा, हैप्पी राणा, जोरा सिंह , नीरज, संदीप, मोहन व अध्यापक गण इत्यादि मौजूद रहे।