फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : सेवन स्टार लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के चार्टर प्रधान, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीस पोस्टर) और ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. ने बाबा बालक नाथ सेवा समिति फगवाड़ा के सहयोग से 96वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजेज सेंट्रल टाउन फगवाड़ा में आयोजित किया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इलेक्टेड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2026-27) लायन जी.एस. भाटिया द्वारा करवाई गई। उन्होंने 25 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को राशन वितरित करते हुए लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड और खास तौर पर चार्टर प्रधान लायन गुरदीप सिंह कंग (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 321-डी) के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। लायन भाटिया ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना समाज के हर सक्षम नागरिक का मूल कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा पिछले आठ वर्षों से इस राशन वितरण प्रोजेक्ट को निरंतर जारी रखना सभी लायंस क्लबों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इस दौरान बाबा बालक नाथ सेवा समिति के संरक्षक धर्मपाल निश्चल, संरक्षक एस.पी. बसरा, समाज सेविका चंचल सेठ ने भी लायन कंग के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा समाज भी हमारा परिवार है और हमें जरूरतमंदों की मदद का हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि वे हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करने के लिए समारोह आयोजित करते हैं, जिसमें उन्हें बाबा बालक नाथ सेवा समिति और एन.आर.आई. राणा कुलथमिया का बहुमूल्य सहयोग प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। स्टेज की सेवा लायन सुशील शर्मा ने बखूबी निभाई।
इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविंदर सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा लायन अश्वनी बघानिया प्रधान लायंस क्लब फगवाड़ा स्टार सर्व, लायन विकास कोछड़ जोन चेयरमैन, लायन कुलविंदर सिद्धू डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आई.टी., समाज सेवक वी.पी. सिंह अरोड़ा, लायन तरुण गर्ग, लायन विजय कुमार, लायन पंकज चड्ढा, लायन निखिल वधवा, लायन सतविंदर सिंह जस्सल, लायन विपन शर्मा, लायन विनय कुमार बिट्टू, संतोष सिंह प्रधान सर्व शक्ति सेना, मनीष कनौजिया प्रधान पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी, अनिल भल्ला, लायन जतिंदर सहदेव, सतीश बग्गा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अमरजीत बघाणा आदि उपस्थित थे।