लुधियाना: श्री राम ग्लोबल स्कूल में आयोजित WOW Moms सीजन-5 के ऑडिशन ने शहर में उत्साह और प्रतिभा का शानदार माहौल बना दिया। 16 मई 2026 को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले हुए इन ऑडिशन में माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
डांस, म्यूजिक और “एंटरप्रेन्योरियल जर्नी टू फ्रीडम” जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी कला और जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, उत्साह और भावुक पलों से गूंजता रहा। कई प्रतिभागियों ने अपनी संघर्ष और सफलता की कहानियों से सभी को प्रेरित किया।
इस बार आयोजन में “यंग फैशनिस्टा” नामक नई श्रेणी भी जोड़ी गई, जिसमें 2.5 से 6 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। नन्हे प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और क्यूट रैंप वॉक से सभी का दिल जीत लिया। चयनित बच्चे ग्रैंड फिनाले में भी हिस्सा लेंगे।
WOW Moms अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है। आयोजकों के अनुसार, इस बार का फिनाले पहले से ज्यादा भव्य और यादगार होगा। शहरवासियों को 16 मई के इस खास आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।