लुधियाना: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना की छात्रा इनाया वाधवा ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
निधि और गौरव वाधवा की बेटी इनाया वाधवा ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ वह स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ लुधियाना जिले की सेकंड टॉपर भी बनी हैं।
इनाया ने विशेष रूप से फिजिक्स विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी की लहर है।
स्कूल प्रबंधन ने इनाया की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं परिवार ने भी बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इनाया की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।