निकाय चुनाव नतीजों पर सैनी ने जताई खुशी

पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति पर जनता की मुहर बताया। पंचकूला में आयोजित नव-निर्वाचित मेयर, चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताते हुए “ट्रिपल इंजन सरकार” को चुना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। अब लोग केवल वादे नहीं बल्कि जमीन पर विकास कार्य देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार, गुरुग्राम, यमुनानगर, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में भाजपा को मिला समर्थन विकास मॉडल की जीत है।

नायब सैनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में लिए गए 217 संकल्पों में से 63 को सरकार पूरा कर चुकी है