हुनर और मेहनत से अंबर संधू ने हासिल किए 100/100 अंक

लुधियाना: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूलों और परिवारों का नाम रोशन किया है। इन्हीं होनहार विद्यार्थियों में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अंबर संधू ने भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

अंबर संधू ने एप्लाइड आर्ट विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल कर एक विशेष उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

अंबर संधू पंजाब के स्टेट इंफॉर्मेशन कमिश्नर हरप्रीत संधू की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ और मित्रों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अंबर की मेहनत, अनुशासन और रचनात्मक सोच ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने बताया कि अंबर शुरू से ही पढ़ाई और कला गतिविधियों में बेहद प्रतिभाशाली रही हैं।

परिवार ने भी अंबर की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अंबर की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है।