कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दशम कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 34 छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा सरगम ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम , प्रज्ञा ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा आंचल ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की 10 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक लेकर मेरिट में अपना स्थान बनाया, 16 छात्राओं ने 60% से अधिक अंक लेकर प्रथम श्रेणी में तथा 8 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में अपना स्थान बनाया l
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर , उपाध्यक्ष डाॅ जितेंद्र कुमार , प्रबंधक बलबीर प्रकाश , कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी , शिक्षाविद् डाॅ हरि प्रकाश शर्मा , सदस्य डॉ सौरभ त्रिखा एवं सदस्य डाॅ राजेश अग्रवाल , महिला प्रतिनिधि श्रीमती अंजलि शर्मा , प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी , प्राचार्या श्रीमती सुमन बाला व सभी अध्यापिकाओं ने छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सफलता के लिए बधाई दी व उनका मुंह मीठा करवाया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अपने विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया l