मंडी: चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर के अनुसार, सभी नामांकन यथावत बने हुए हैं और अब आगामी चरणों की तैयारियां जारी हैं। इससे इन वार्डों में मुकाबला पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है।
स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रचार रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों पर भी जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेंद्र, गिरीश ठाकुर, रूपेंद्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेंद्र कुमार और हेम सिंह उम्मीदवार हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चंपा ठाकुर उम्मीदवार हैं।