कन्या विद्यालय का 10वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

पानीपत (निर्मल सिंह) : सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

इस वर्ष कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 28विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 50 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में दिव्या पुत्री श्री शिव सैनी ने 473 /500 अंक (94.6%) स्नेहा श्री रवि दत्त 473/500 अंक (94.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सोनिया पुत्री श्री रजिंदर ने 469/500 अंक (93.8%) प्राप्त कर हिमानी श्री नरेश 459/500 अंक (91.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल गोयल ने सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन ने इस सफलता को संभव बनाया है।

विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रह्लाद रॉय बंसल ,वीरेंद्र बंसल ,राकेश कुमार सिंघल ,मोहक गर्ग जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।