लुधियाना: सैट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजूकेशन (सी बी एस ई) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट बुधवार को घोषित किए। जिसमें श्री जैन श्वताबंर तेरापंथ समाज के मंत्री तरुण जैन सुराणा की बेटी दिव्या जैन सुराणा ने डी.ए.वी पबिल्क स्कूल पक्खोवाल रोड़ में हूमैनिटीज आर्टस विभाग के 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।
स्कूल की प्रिंसीपल सतंवत कौर ने दिव्या को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवा कर उसका उत्साहवर्धन किया।
स्कूल टापर दिव्या जैन सुराणा ने बताया की टापर बनने का श्रेय वह अपनी दादी मां विनोद देवी सुरणा और अपनी मम्मी ममता जैन सुरणा को देना चाहती है। दादी मां ने सदैव धर्म का मार्ग दिखाया और उसकी मम्मी ने हमेशा जागरुक होकर पढाई करने की प्रेरणा दी। दिव्या ने प्रिंसीपल सतंवक कौर भुल्लर और सभी स्कूल टीचर्स का धन्यवाद किया है। जिन्होने सदैव पढाई के दौरान उसका मार्ग दर्शन किया है। दिव्या के टापर बनने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
दिव्या जैन ने बताया कि वह इसी तरह आगे भी परिश्रम करती रहेगी। उसका लक्ष्य यू पी एस सी पास कर देश की सेवा करना है।