जीरकपुर: बलटाना स्थित हाईलैंड सोसायटी, कालका रोड में 11 मई से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू हो गई। कथा आरंभ होने से पहले रविवार दोपहर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कथा वाचन वृंदावन से पधारे श्री श्री विंदेश बालाजी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 17 मई 2026 तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 17 मई को समापन समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सुरभी सूरी, विमल सूरी, श्रेया सूरी, शुभम सूरी सहित कोहली और सूरी परिवार की ओर से करवाया जा रहा है। कथा में ट्राइसिटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धार्मिक माहौल बना हुआ है।