पंजाबी भाषा के सम्मान पर बलतेज पन्नू ने दिया बयान

होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) :आम आदमी पार्टी, पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के आर्मी स्कूलों में संस्कृत को अनिवार्य करने और पंजाबी को वैकल्पिक विषय बनाने के फैसले की निंदा की और इसे पंजाब विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया।

श्री पन्नू ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब के अधिकारों और इसकी विरासत पर डाका मारने की कोशिश कर रही है, जिसे राज्य के लोग कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। पन्नू ने कहा कि भाजपा के पंजाब विरोधी फैसले हमेशा चर्चा और विवाद का विषय रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हम किसी भाषा के विरोध में नहीं हैं, लेकिन पंजाब की धरती पर पंजाबी भाषा को दूसरे दर्जे पर धकेलना बर्दाश्त से बाहर है। पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस जनविरोधी और पंजाब विरोधी फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए।