होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा की बारहवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के परिणाम में अरुण कुमार ने 82.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान, खुशी ने 78.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रिया चोपड़ा और इंदरप्रीत सिंह ने 77.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। बारहवीं कक्षा के शेष विद्यार्थी भी अच्छे अंकों से पास हुए।
स्कूल प्रमुख ने बेहतरीन परिणाम के लिए अध्यापकों को बधाई दी। इस मौके पर जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, सतनाम कुमार, राजविंदर कौर, नरिंदर अजनोहा, लवदीप कौर, उंकार सिंह, धर्मिंदर सिंह, हाफिज, अभिनाश कौर, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, अमनदीप कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, मुनिश कुमार, राजेश कुमार, आरती थापर, हरभजन सिंह और हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।