श्री राम ग्लोबल स्कूल की ओर से ‘फनैथॉन 2026 – रन फॉर फ्रेंडशिप’ थीम पर 5K मैराथन आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। 360 प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन में ट्रेजर हंट, आइस प्लंज और डांस सेशन जैसी गतिविधियां भी हुईं। प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल, प्रीमियम टॉवल, प्लांटर और हेल्दी ब्रेकफास्ट प्रदान किया गया।

लुधियाना: श्री राम ग्लोबल स्कूल द्वारा वार्षिक मैराथन का आयोजन इस वर्ष ‘फनैथॉन 2026 – रन फॉर फ्रेंडशिप’ थीम के तहत किया गया। इस बार पारंपरिक स्कूल रन से अलग विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय निवासियों को भी इसमें शामिल किया गया, ताकि सामुदायिक फिटनेस और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा सके।मैराथन को मुख्य अतिथि जगमोहन सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा और स्कूल प्रबंधन ने फ्लैग ऑफ किया। 5 किलोमीटर का दौड़ मार्ग स्कूल से शुरू होकर अनंता निवासा तक गया और वापस स्कूल के मुख्य द्वार पर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए ट्रेजर हंट, आइस प्लंज और डांस सेशन जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। आयोजन के दौरान पूर्ण चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस की व्यवस्था और प्रत्येक एक किलोमीटर पर हाइड्रेशन स्टेशन उपलब्ध करवाए गए।

कुल 360 पंजीकृत प्रतिभागियों को प्लांटर, प्रीमियम टॉवल, फिनिशर मेडल और हेल्दी ब्रेकफास्ट प्रदान किया गया।स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्कूल कैंपस और आसपास के समुदाय के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि 5K रन स्वास्थ्य, पारिवारिक जुड़ाव और सामुदायिक भावना का उत्सव है।उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय स्कूल की डायरेक्टर्स साक्षी गर्ग, आंचल गर्ग और कुंज गर्ग सहित पूरी टीम की मेहनत और प्रतिभागियों के उत्साह को दिया।