"राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, उपराज्यपाल का बड़ा फैसला"
नई दिल्ली: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने विवेक विहार में हुए अग्निकांड के पीड़ितों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे और पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।