सिरसा: सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पानी की डिग्गी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान गांव कालुआना निवासी कालूराम के रूप में हुई है।
मृतक के भाई सुभाष ने शनिवार को बताया कि वे खेती-बाड़ी करते हैं। शुक्रवार रात को वह अपने छोटे भाई कालूराम के साथ पृथ्वी सिंह के खेत में पानी लगा रहा था। उसका भाई कालुराम खेत में बनी डिग्गी से पानी पीने के लिए गया। वहां पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। उसने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कालूराम को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।