समगोली: टेंपल सिटी स्कूल, समगोली में 1 मई 2026 को स्वर्गीय अशोक कत्याल के जन्मदिवस के अवसर पर चौथे भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन और समूचा स्टाफ उपस्थित रहा। भंडारे के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिसकी सभी आगंतुकों ने सराहना की। आयोजन में सेवा भाव और सहयोग की भावना साफ तौर पर देखने को मिली।
स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ सेवा भाव, कड़ी मेहनत और टीम वर्क के चलते कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।
प्रसाद ग्रहण करने आए लोगों ने व्यवस्था और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।