होशियारपुर ( दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि नगर निगम चुनावों से पूर्व दूसरे दलों से भरी संख्या में लोग भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की पिछला इतिहास देखा जाए तो स्पष्ट होता ही कि शहर में 100 फीसदी लोगो के घरो तक सीवरेज व पीने का पानी पहुंचाने के अतिरिक्त बड़े -बड़े प्रोजैक्ट जैसे कि नए बस अड्डे का निर्माण ,मिनी सेक्रेटेरिएट ,नगर निगम ,नारा व परिपारिया डैम आदि भाजपा की सरकार के समय होशियारपुर को मिले है। वह भाजपा के नगर निगम के चलते ही शहर में गलियों ,सड़को पीने के पानी , सफाई ,स्ट्रीट लाइट आदि के कार्यो में बेमिसाल प्रगति हुई थी ।
उन्होंने कहा कि लोग विकास की राजनीति पसंद करते है। जबकि आज कल पंजाब को चुटकुले सुनाने वाली तथा गप्पे हाकने वाली सरकार मिली है। जिसका काम सिर्फ इश्तेहारों में ही हो रहा है। इसी स्थिति के चलते शरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता पूर्व पिछड़ी श्रेणी जिला अध्यक्ष व दोआबा के इंचार्ज हरजीत सिंह मठारू ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ,श्री निपुन शर्मा ,मीनू सेठी ,संजू अरोड़ा हरमनजीत सिंह वालिया ,नीलम राणा , अशोक कुमार पूर्व पार्षद ,महिंदर पाल धीमान ,रविंदर सिंह चड्डा आदि भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अकाली दल छोड़ कर भाजपा को अपनाया।
सरदार मठारू ने कहा की मैं भाजपा तथा श्री नरेदर मोदी के कामो से प्रभावित होकर पंजाब के भले के लिए भाजपा में शमिल हुआ हूँ। भाजपा नेताओं ने भी उन्हें विश्वास दिलाया की भाजपा के परिवार में शामिल होने पर श्री मठारू को हर प्रकार का मान सम्मान मिलेगा तथा उनके द्वारा अर्जित की गई राजनीतिक व समाजिक लोकप्रियता से भाजपा को और बल मिलेगा।