उत्कृष्ट कार्य के लिए हरियाणा को मिले तीन राष्ट्रीय अवॉर्ड

चंडीगढ़ (Naren Singh Danu) : हरियाणा ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए हैं। यह सम्मान 4 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘पीएम सूर्य घर के दो वर्ष: 1 करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा’ के दौरान प्रदान किया जाएगा।

विशेष ऊर्जा सचिव एवं बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए हरियाणा को ‘पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है।

राज्य को तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान मिलेगा :

अधिकतम उपभोक्ता आवेदन में तृतीय स्थान
अधिकतम सोलर इंस्टॉलेशन में द्वितीय स्थान
अधिकतम डिस्कॉम निरीक्षण में तृतीय स्थान

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रभावी नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, नोडल एजेंसियों और बिजली वितरण निगमों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और क्रियान्वयन साझेदारों की भूमिका भी इस सफलता में अहम रही है।

केंद्रीय मंत्रालय ने भी हरियाणा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे सौर ऊर्जा विस्तार की दिशा में एक मजबूत मॉडल बताया है।