फेडरेशन ने एम के गर्ग को दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं

इंदौर: अधीक्षण यंत्री, शहर वृत इन्दौर के पद पर धार से आये श्री एम के गर्ग का आज अभिनंदन स्वागत, मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन व्दारा झोनल सेक्रेटरी एन के यादव के प्रतिनिधित्व में किया गया।
श्री गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि फेडरेशन सकारात्मक सोच रखने वाला श्रमिक संघ है जो विपरीत परिस्थितियों में भी प्रबंधन को सहयोग करता है, मौसम परिवर्तन हुवा, प्रकृति ने रौद्र रुप दिखाया, आंधी तूफान बारिश से विद्युत व्यवधान हुवा लेकिन आप लोगों की तत्परता से बाधित विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से सुचारू हो गई।
हम लोग आपसी सहयोग से हर बाधा दूर कर लेंगे। स्वागत, अभिनंदन कर्त्ताओं में मदन वर्मा "माणिक", उम्मेदसिंह राजपूत, जेएल जोशी, स्वाति वक्ते, शालिनी, जयेश अहिरवार, मोनू स्वामी, आशीष परमार, संजय सकरगाये, वीरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ अनेक साथीगण उपस्थित रहे।

मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
जबलपुर शाखा: इंदौर
मो.6264366070
दिनांक 03.06.2026
समाचार -प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ