होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पंजाब क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा आयोजित लड़कों की अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत अर्जित की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 2 दिवसीय मैच में जिला फतेहगढ़ साहिब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाएं। जिसमें मयंक यादव ने 24 तथा समरप्रीत ने 23 रनों का योगदान दिया।
होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए उपकप्तान हर्षित नंदा ने 5, कप्तान आर्यन अरोड़ा ने 3 तथा चिराग कुमार ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। होशियारपुर की टीम ने अपनी पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए केवल 104 रन ही बनाए। जिसमें सिदार्थ राणा ने 22, अर्श चौहान ने 18, प्रज्ञान शर्मा ने 23 तथा पृथ्वी सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। पहले पारी में 35 रनों से पिछड़ने के बाद होशियारपुर की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फतेहगढ़ साहिब को दूसरी पारी में केवल 111 रनों पर समेट दिया। फतेहगढ़ साहिब की ओर से आर्यन शर्मा ने 36 तथा सरवनगुण ने 18 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए चिराग कुमार ने 5, हर्षित नंदा ने 3, आर्यन अरोड़ा व कृष्ण वालिया ने फतेहगढ़ साहिब के 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। जीत के लिए दूसरी पारी में 147 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने 32.2 ओवरों में 4 विकेट गवाकर 149 रन बनाकर 6 विकेट से मैच में जीत अर्जित कर 5 अंक प्राप्त कर लिए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए साहिल सल्होत्रा नवाद 65, प्रगुण शर्मा ने 35 तथा पृथ्वी सिंह ने नवाद 17 रनों का योगदान दिया।
होशियारपुर टीम की इस जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां ने समूह एसोशिएशन की ओर से टीम को बधाई दी। इस जीत पर विवेक साहनी, जतिंदर सूद, डा. पंकज शिव, ठाकुर योगराज, सुभाष शर्मा के अलावा सभी एचडीसीए पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। टीम की इस जीत पर जिला कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, जिला महिला कोच दविंदर कौर, सहायक कोच निकिता कुमारी के अलावा जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।