Chandigarh: हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए ग्रीनफील्ड शहर बसाने की तैयारी है। करीब 135 किलोमीटर लंबे KMP कॉरिडोर को भविष्य के शहरी और औद्योगिक विकास की मुख्य धुरी बनाने की योजना है। इन शहरों को 2041 की अनुमानित आबादी, आवास, ट्रांसपोर्ट और नागरिक सुविधाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।
इसके लिए ‘पंचग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बनाने की योजना भी सामने आई है। शहरों की प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार सिंगापुर मॉडल का अध्ययन करेगी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर जाएगा।
उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के मुताबिक, 2030 तक 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य है। इनमें पांच को मंजूरी मिल चुकी है और तीन KMP कॉरिडोर से जुड़ेंगे। फिलहाल पंचग्राम प्रोजेक्ट प्लानिंग चरण में है।