होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया गया है की भाजपा पश्चमी मंडल की एक बैठक उनके निवास पर हुई। जिससे पश्चमी मंडल के संजू अरोड़ा तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता स. आनंदवीर सिंह ,अशोक कुमार ,पूर्व पार्षद डॉ.बिन्दुसार शुक्ला ,विनोद परमार , हरमेश लाल , हरभजन पाल भी उपस्थित थे। पश्चिमी मंडल के सभी वार्डों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के बारे में जानकारी दी गई। सभी को मंडल के सभी वार्डो में भाजपा के उमीदवारो का एकजुट होकर जिताने का आग्रह किया गया। इस मोके पर श्री सूद ने कहा आम आदमी पार्टी द्वारा शहर वासिओ को नागरिक सुविधाओं से पिछले 4 साल से वंचित रखा गया है। कूड़े के लगे बड़े -बड़े ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे है।
गर्मियां शुरू होने से पहले ही पीने के पानी की कमी तथा बिजली के कट्टो से लोग परेशान है। शहर की टूटी सड़के नित प्रति दुर्घटनाओं का कारन बन रही है। ऐसी हालत में लोग पूरी तरह आम आदमी पार्टी से मुँह मोड़ चुके है। इससे पहले कांग्रेस के मेयर ने शहर की सुध नहीं ली लोग भाजपा वाले नगर निगम को याद कर रहे है। उन्होंने कहा की इस बार भारी बहुमत से भाजपा नगर निगम में अपना मेयर बनाएगी। इस मौके पर पारस ,सुरजीत कुमार , यशपाल शर्मा ,चरणजीत सेठी ,इंदी ,ख़ुशी राम गर्ग , शशि बड़ेरा , सनी शर्मा आदि भी उपस्थित थे।