विदेशी मुद्रा कानून उल्लंघन के आरोप में ईडी का बड़ा एक्शन, Vedanta Group जांच के घेरे में
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) से जुड़े कथित उल्लंघन के मामले में मंगलवार को वेदांता समूह के कई ठिकानों पर छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें सुबह से ही वेदांता समूह से जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चला रही हैं। इस दौरान कई दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसी की यह कार्रवाई फेमा नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।