2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : अलायंस क्लब इंटरनैशल डिस्ट्रिक्ट-119 की तरफ से विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर एक सैमिनार तथा अलायंस क्लब होशियारपुर सरगम की चार्टर्ड प्रस्तुति का कार्यक्रम, वी.डी.जी. एैली अश्वनी कुमार दत्ता की अध्यक्षता में होटल शिराज में आजोजित किया गया। इस अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनैशल के आई.सी.सी. एैली डा. एम.ज़मील बाली तथा इंटरनैशल वाईस प्रैजिडेंट एैली. अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन एैली. सुमेश कुमार वर्मा थे।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बोलते हुए डा. बाली ने कहा कि तम्बाकू दुनिया के सभी नशों का गेटवे है, जिससे हम सभी को बच कर रहना चाहिए। तम्बाकू के जलने का बिंदू 1400 डिग्री सेल्सियस होता है जिसके कारण शरीर पर इसके बहुत दुषप्रभाव पड़ते हैं। इस अवसर पर एैली अशोक पुरी ने कहा कि इस वर्ष का थीम ’’आकर्षण का पर्दाफाश करना - निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना’ है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें लोगों में जागरुकता अभियान चलाना चाहिए और जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं उनसे नफरत करने की बजाये उनका इलाज करवाना चाहिए। इसके बाद होशियारपुर सरगम के एैली. नरेन्द्र सिंह को नशों के खिलारफ जागरुकता अभियान में सहयोग देने के लिए सर्टीफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। नॉर्थ मल्टीपल एडवाईज़र एैली. रमेश कुमार को एैली. अशोक पुरी ने नॉर्थ मल्टीपल का पिन लगाया। इसके बाद अलायंस क्लब इंटरनैशल के विस्तार के लिए नये बने क्लब होशियारपुर सरगम का चार्टर्ड एैली. अश्वनी कुमार दत्ता को भेंट किया गया।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गाईड एैली. रमेश कुमार तथा पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी ने बताया कि 3 जून 2026 को ’विश्व साइकिल दिवस’ के अवसर पर एक सम्मान समारोह तथा साइकिल रैली का आयोजन डा. बाली अस्पताल, मॉडल टाउन से किया जायेगा।