पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : गांव बापौली स्थित कमला सदन में रेनबो हॉस्पिट के द्वारा बापौली के वरिष्ट समाजसेवी विनोद रावल उर्फ बिटटू के सहयोग से हड्डियों का नि:शुल्क मेडिकल कैंप में 262 हड्डियों के मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईया दी गई। जिसमें बड़ी संखया में मरीजों ने चिकित्सा का लाभ लिया ।
इस दौरान कैंप में सहयोग कर्ता वरिष्ट समाजसेवी विनोद रावल उर्फ बिटटू ने कहा कि बिगडती जीवनशैली और अस्वास्यिकर खान-पान के कारण अनेक बिमारियां मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा हैं। समय रहते इससे बचाव को लेकर इस तरह के कैंपों में स्वास्थ्य जांच कराएं ताकि बिमारियों से बचाव व भविष्य में आने वाली बिमारियों से समय रहते सुरक्षित रह सकें। और रावल ने कहा कि हम सभी में ऐसे समाजसेवी कार्यो में निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिएं। इस अवसर पर ड़ा अरुण गुलाटी हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कहा कि शिविर में 262 से अधिक मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार, सुझाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल, कल्याण रावल, राजबीर रावल, मनोज, संजय, प्रीतम, जयकुमार, दीपक अनिल, रामकुमार आदि अनेक मौजूद रहे।