चंडीगढ़: Bathinda में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे बठिंडा जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई के दौरान समर्थकों की मौजूदगी भी देखी गई।
बताया जा रहा है कि संबंधित मामले में अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है।
News Detals: आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर मौजूद रहे और उनका स्वागत किया।
जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्होंने दावा किया कि करीब एक साल जेल में रहने के बावजूद उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका और आज “सत्य की जीत” हुई है।
उन्होंने खनन से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई गवाह सामने नहीं आया। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि यदि पार्टी नेतृत्व को कोई संदेह था तो उनसे सीधे बातचीत की जा सकती थी।
अपने विधानसभा क्षेत्र सनौर के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड न मिलने के कारण कई परियोजनाएं प्रभावित हुईं, बावजूद इसके उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया।
उल्लेखनीय है कि पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला में बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। सितंबर में हरियाणा के करनाल में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। बाद में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
फिलहाल, जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।