पिहोवा (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : श्री दक्षिणा काली पीठ धाम मॉडल टाउन में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में चल रहा सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, संतो के प्रवचन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
यज्ञाचार्य डा. अभिषेक कुश सहित विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्रद्धालुओं से पूरे विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति डलवाई गई। डा. अभिषेक कुश ने बताया कि अलसुबह से ही महायज्ञ स्थल पर पूजा एवं यज्ञमंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तियम नजर आ रहा था।
महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि, श्रीमहंत बंसी पुरी, महतं विश्वनाथ गिरी, संत आत्मविभोर पुरी, महंत भीम पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, संत ज्ञानेश्वर, महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी महेश पुरी, स्वामी चमन गिरि, सहित अनेक संत महात्माओं व विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, गोपाल कौशिक, राकेश वधवार, अवतार वालिया, अमित चक्रपाणि, हन्नु चक्रपाणि, भाजपा नेता सतीश सैनी, सरपंच विकल चौबे, सहित अनेक गण्यमान्यजनों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर व मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने सुखमय जीवन की कामना की।
गायत्री महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि महाराज ने कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है, जो लोगों को अच्छे विचारों, सद्कर्मों और सेवा भाव की प्रेरणा देती है। गायत्री मंत्र और यज्ञ का नियमित आयोजन मनुष्य के विचारों को शुद्ध बनाता है।
श्रीमंहत बंसी पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ने कहा कि समाज में होने वाले धार्मिक आयोजन पूजा-पाठ के साथ- साथ लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, संस्कारों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और यज्ञ, कथा, सत्संग व भजन-कीर्तन जैसे आयोजन लोगों को अच्छे विचारों की ओर प्रेरित करते हैं।
मंदिर के अग्रणी सेवादार विपिन काहड़ा, समाजसेवी बलदेव गर्ग आढ़ती ने आए हुए संत- महात्माओं, प्रतिष्ठित जनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पंडित राधे राधे, सोनू अत्री, अनिल बंसल, परमानंद चौबे, टेकचंद बंसल, सुभाष अग्रवाल, जीवन सिंगला, सुदेश शर्मा, चारु चक्रपाणि, सरोज गुप्ता, उर्मिल शर्मा, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संत महात्माओं से आशीर्वाद लेते विधायक मनदीप सिंह चट्ठा एवं अन्य प्रतिष्ठित जन एंव महायज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित करते श्रद्धालु।