पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : यु-टर्न 31 मई । सामाजिक कार्यकर्ता एवं मन की उड़ान साहित्यिक संस्था (रजि.) के संस्थापक रामेश्वर दास को अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान में 28 एवं 29 जून को कबीर जयंती महोत्सव के दौरान भारत भूषण संत डॉ. नानक दास महाराज के कर कमलों से कबीर कोहिनूर सम्मान -2026 प्रदान किया जाएगा। रामेश्वर दास को यह सम्मान उनके पिछले 25 वर्षों से किये जा रहे सामाजिक कार्यों एवं शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। कबीर कोहिनूर सम्मान-2026 के लिए देश भर से अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही 21 प्रतिभाओं को चयनित किया गया है।
इस चयन से रामेश्वर दास ने कहा कि इस सम्मान के लिए चयनित होना उनके लिए खुशी का विषय है, उन्होंने इस चयन के लिए अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान का आभार व्यक्त किया।