लुधियाना: लुधियाना टैक्सेशन बार एसोसिएशन द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी जी के पवित्र दरबार में धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरसैन शर्मा, सचिव योगेश अरोड़ा तथा संयुक्त सचिव गौरव शर्मा ने किया। उनके साथ एसोसिएशन के 14 अन्य सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। माता चिंतपूर्णी जी के पावन दरबार में पहुंचकर सभी सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त अधिवक्ता एवं कराधान समुदाय, उनके परिवारों तथा समाज के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उन्नति के लिए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस धार्मिक यात्रा को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके इंदरसैन शर्मा, धर्मपाल बिंद्रा, नविंदर शर्मा, करण जोशी, करण चावला, विवेक शर्मा, डी. के. सलूजा, योगेश अरोड़ा, गौरव शर्मा, रजत कपूर, शाम सुंदर, उमा शंकर सोनी, बृजेश अग्निहोत्री, रमन जोशी, विवेक मैनी, गगन कालड़ा, अश्वनी कोचर उपस्थित रहे।